June 8, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ की श्रीनायक विकास सेवा समिति के बैनर तले नायक समाज भवन व छात्रावास प्रांगण में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में समाज की 80 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में बीकानेर संभाग क्षेत्र के समाज के मौजिज लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक शंकर नायक जैतासर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नायक ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता करते हुए जैतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। नायक ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपने घर परिवार व समाज के लिए उपयोगी व सहयोगी बनने की बात कही। समिति कोषाध्यक्ष शिवलाल नायक ने समारोह में भवन व छात्रावास का बजट प्रस्तुत कर भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। मंच से अतिथियों ने समाज के प्रति व्यक्ति को पांच पौधे लगाने व उनका पेड़ बनने तक पालन करने का आह्वान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएनटी के प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर नायक सूरतगढ़, वीर एकलव्य युवा विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम फौजी, नायक भील उत्थान समिति प्रदेशाध्यक्ष रामदेव नायक, प्रदेश सभा अध्यक्ष लालूराम भील, प्रदेश सचिव जगदीश नायक राववाला, प्रोफेसर डॉ श्रीराम नायक, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर राजूराम, कालूराम, गौरखाराम, जगदेववाला, ओमप्रकाश लोहरा बीकानरे, भानीराम नायक, हेताराम लोहरा, जसरासर, सिंधू फाउंडेशन सूरतगढ़ के दीपाराम नायक सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समारोह में संभाग के सोशल मीडिया इंफ्लूएंशरों, लेखकों, गायक, साहित्यकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 80 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समिति सचिव कुंदन नायक ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष नायक सूडसर ने किया। कार्यक्रम में उपखंड क्षेत्र से नायक समाज के अनेक लोग शामिल हुए।