


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। एक बाड़े में घुसकर चारे में आग लगादी और परिवादी ने सेरूणा थाने पहुंचकर एक दंपती सहित चार के खिलाफ आरोप लगाए और मामला दर्ज करवाया है।
राजेडू निवासी परिवादी मांगीलाल पुत्र अणदाराम शर्मा ने इसी गांव के किशनाराम व उनकी पत्नी चुन्नीदेवी सहित हरिराम, भूराराम के खिलाफ आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2026 को आरोपी उसके बाड़े में घुसे और चारे में आग लगा दी। उसके मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी।



