July 21, 2026
IMG-20210808-WA0044

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के आगमन का उत्साह नागरिकों पर छाने लगा है। आज गांधी पार्क में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने एकत्र होकर क्षेत्र में  “एक गांव एक तिरंगा” अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अभियान के दौरान परिषद के युवा क्षेत्र के गांवों में पहुंचेगें और स्वतंत्रता दिवस के गौरव से आम जन को जोड़ेंगे। परिषद के जिला सहसंयोजक महेन्द्र राजपूत ने बताया कि अभियान की तैयारी के लिए कर्तकर्ताओं ने आज बैठक में विस्तृत योजना तैयार की है। नगर मंत्री प्रवीन गुंसाई ने अभियान की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी एवं रामसिंह, ओमसिंह, राज सारस्वत, विजय सिंह, पवन बारूपाल, सुरेश, जयप्रकाश, संदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।