








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। राजस्थान सरकार के श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का जन्मदिन आज है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें है। सुथार के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जवाहर सिंह बेडम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने रामगोपाल सुथार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वहीं भामाशाह व समाजसेवी नरसी कुलरिया, धर्म कुलरिया सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। सुथार ने सभी का आभार जताते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।





