July 18, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। पति ने अपने भाई भतीजे के साथ मिलकर पत्नी व बच्चों से मारपीट की और पत्नी ने थाने पहुंच कर पति व देवर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि सेरूणा निवासी धापूदेवी ने अपने पति चैननाथ, देवर खिराजनाथ व उसके बेटे हेतनाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति उसका मकान अपने भाई दिलवाना चाहता है। 16 जुलाई की दोपहर तीन बजे तीनों आरोपी उसके अनाधिकृत रूप से उसके घर में घुसे। आरोपी उसके मकान पर कब्जा करने की नियत रखते है। विरोध करने पर उसके दो बेटे व एक बेटी सहित पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्रसिंह को सौंप दी है।