July 31, 2026
WhatsApp Image 2026-07-30 at 08.02.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। संपत्ति के विवाद में परिवारजन आए दिन घर व गांव से निकलकर कोर्ट कचहरी में आमने सामने खड़े नजर आने लगे है।
क्षेत्र के गांव लाखनसर निवासी भूपनाथ पुत्र तिलोकनाथ सिद्ध ने जरिये इस्तगासे मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के निवासी अपने भाई पोकरनाथ व उसका बेटा अर्जन नाथ, कालूनाथ व उसके बेटे सुनील नाथ व गोविंद नाथ, महावीरनाथ व उसका बेटा दीनदयाल, नानूनाथ पुत्र मोहननाथ, तथा 5-6 औरतों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि उसके व भाई पोकरनाथ के खेत के तारबंदी की हुई है। 14 जुलाई आरोपी ट्रेक्टर व पिकअप लेकर आए और खेत की सीमा पर लगे तार पट्टी उखाड़ दिए व तार पट्टी चोरी कर ले गए। आरोपियों ने फसल नष्ट कर उसे लाखों का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश को दी है।