July 31, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2026। हाइवे किनारे घूमचक्कर के आस पास हाइवे अथॉरिटी ने नो पार्किंग जॉन घोषित कर रखें है। इन स्थानों पर गाड़ी खड़ी करने की सख्त मनाही है। यहां गाड़ी कर एक चालक ने लापरवाही से गेट खोला और पास से गुजर रहा एक बाइक सवार चपेट में आ गया।
मामले में परिवादी गांव बिग्गा निवासी मनोहरसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को वह श्रीडूंगरगढ़ से सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अपने गांव बिग्गा जाने के लिए रवाना हुआ। नेशनल हाइवे पर एक होटल के सामने नो पार्किंग एरिया में एक गाड़ी खड़ी थी। वह अपनी साईड में चल रहा था, तभी गाड़ी के चालक ने लापरवाही से साइड ग्लास को देखें बिना अचानक से गाड़ी का गेट खोल दिया। जिससे उसकी मोटरसाइकिल गाड़ी के गेट से टकरा गई। मोटरसाइकिल गिर गई व उसे भी चोटें लगी। परिवादी ने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने, लापरवाही से गेट खोलने, बाइक को नुकसान होने व उसे चोट लगने के आरोप में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह के सुपुर्द कर दी है।