




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। 13 वर्षीय एक किशोर ननीहाल जाने का कह कर घर से निकल गया और लापता हो गया है। परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है।
क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 13 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र कालूसिंह मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से निकल गया। किशोर घर नहीं लौटा और लापता हो गया है। परिजनों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बालक कहीं नजर आए तो वे उसे रोककर 9588837341 या 7014190874 पर संपर्क कर सूचना देवें।






