July 21, 2026
दो बाइकों के चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ, पढ़ें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले मार्च माह में चोरी हुई बाइक का मुकदमा सोमवार को दर्ज हुवा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के वार्ड 17 निवासी लालचंद सुथार ने अज्ञात चोर के खिलाफ गत 6 मार्च को बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इसी प्रकार एक अन्य मुकदमा कस्बे के रानी बाजार के व्यापारी हरिप्रसाद मोदी ने भी अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज करवाया है।