


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2026। हाइवे पर गुरूवार रात करीब 8 बजे एक ट्रक व बोलेरो गाड़ी भीड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झंझेऊ व जोधासर के बीच एक बोलेरो ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकरा गई। बोलेरो सवार 6 व्यक्ति घायल हुए जिन्हें सीधे बीकानेर ले जाया गया है। मौके पर आस पास के किसानों व ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को निकाला। जिनमें चार को ज्यादा चोटें आई वहीं 2 मामूली चोटिल हुए है। सभी को बीकानेर की ओर जा रही एक स्लीपर बस में बीकानेर भेजा गया है। पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है।








