September 20, 2026
WhatsApp Image 2026-09-20 at 15.29.42

21 सितंबर को तुलसी सेवा संस्थान और 22 को तेरापंथ भवन ऊपरलो में होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 21 एवं 22 सितंबर को दो दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर होंगे। पहला शिविर 21 सितंबर को तुलसी सेवा संस्थान में सुबह 9 बजे से तथा दूसरा शिविर 22 सितंबर को तेरापंथ भवन, ऊपरलो में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर परिषद् एवं टीम MBDD द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आमजन को इस अभियान से जोड़ने के लिए जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू व परिषद् मंत्री पीयूष बोथरा ने युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करने की अपील की है।
दिवंगत युवा नेता की स्मृति में 29 सितंबर को होगा रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहें विक्रमसिंह सत्तासर की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव सत्तासर में 29 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गांव के राउमावि भवन में शिविर आयोजित होगा और ग्रामीणों ने शिविर को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। युवा टीम द्वारा सत्तासर सहित आस पास के गांवो में भी एक यूनिट रक्तदान, किसी एक जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होने की जागरूकता के साथ रक्तदान करने की अपील कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि दिवंगत की स्मृति में रक्तदान से बड़ी कोई श्रद्धाजंलि नहीं हो सकती है।