September 20, 2026
WhatsApp Image 2026-09-20 at 11.48.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। गांव कोटासर में समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से हरिराम बाबा एवं नखत बन्ना महाराज का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण का शुभारंभ मंदिर पुजारी जगदीश प्रसाद जोशी ने दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। जागरण में हरिराम बाबा के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार मालाराम शर्मा बापेऊ तथा नखत बन्ना महाराज के सुप्रसिद्ध कलाकार पूनमचंद रातड़िया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जागरण में दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अतिथि पहुंचे। चेन्नई प्रवासी युवा उद्यमी श्यामसुंदर सुथार दुलचासर, बेंगलुरु प्रवासी युवा उद्यमी श्यामसुंदर मोटियार सुथार पलाना, मगाराम सुथार दुलचासर, मनीराम बिश्नोई सांवतसर, मोहन सिंह पुजारी, राजकुमार जोशी, मालचंद जोशी, कालूराम जोशी, नेमीचंद जोशी, रामलाल जोशी, जगदीश सिंह पड़िहार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुशारणा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ के मास्टर मगाराम गोदारा, कमलेश सुथार एवं उनकी टीम तथा सांवतसर बिश्नोई समाज से हेतराम, हरिकिशन, राजूराम, बंसीलाल, राजेंद्र कुमार, रामकिशन सहित पलाना से भी श्रद्धालु पहुंचे।जागरण कमेटी एवं ग्रामवासियों की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं विशेष रूप से आमंत्रित भजन कलाकारों को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जागरण की व्यवस्थाओं में गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर देवी इंटीरियर की ओर से मंदिर की विशेष आकर्षक सजावट की गई, जिसने जागरण स्थल की भव्यता बढ़ा दी। समस्त ग्रामवासियों ने जागरण के आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग किया। अंत में जागरण कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं तथा आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामवासियों का आभार जताया।