






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2020। पंचायत चुनाव पोलिंग के दिन आज भाजपा ने श्रीडूंगरगढ शहर भाजपा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। यहां भाजपा कार्यकर्ता बैठ कर लगातार वोटिंग प्रतिशत सहित सभी प्रत्याशियों की स्थिति पर मंथन कर रहें है। कार्यकर्ता लगातार ग्रामीण कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहें है व उन्हें जरूरी निर्देश दे रहें है। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निर्देशन में पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य मानमल शर्मा, रमेश मूंधड़ा, जगदीश गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, सांवरमल शर्मा, गिरधारीलाल माली, कान्हा शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है और पूरे उपखंड पर नजर जमाएं हुए है।

