June 4, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं से बड़ी खबर बीकानेर के लिए आई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर खो खो टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीम का थाना को हराकर राजस्थान जीत लिया है। बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया वहीं गांव लखासर में खुशी का माहौल छा गया है। बता देवें लगातार लखासर की बालिकाएं खो खो में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। वहीं दूसरी खबर डेगाना से आई है जहां कांटे की टक्कर में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए बीकानेर की 14 वर्षीय बालिका वर्ग फाइनल हार गई है। खासे हंगामे के बीच मैच पूरा हुआ और प्रशासन को बीच में बुलाना पड़ा। यहां बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राजसमंद को कड़ी टक्कर दी और मात्र 4 पांइट से गोल्ड से चुक गई है और उपविजेता रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कबड्डी में बीकानेर की टीम रही उपविजेता रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो खो में बीकानेर बना राजस्थान विजेता।