October 4, 2026
IMG-20261004-WA0077

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावो का परिणाम रविवार को आया और इस चुनावो में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना समर्थित टीम एकतरफा विजयी हुई है। परिणामो में बाना के निकट माने जाने वाले अभिषेक चौधरी को जहां प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है वहीं बाना टीम के संतोष गोदारा प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर बाना समर्थित बीरबल साईं का निर्वाचन हुआ है व ब्लॉक अध्यक्ष पद में सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुशील गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर शंकर नायक चुने गए है। वहीं इस पैनल के अलावा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश भादू, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गांव रिड़ी के हरिओम शर्मा विजयी हुए है। जिलाध्यक्ष पद पर भी राजेश गोदारा एंव जिला उपाध्यक्ष अशोक बुडिया विजयी हुए है। विदित रहे कि बाना लंबे समय से यूथ कांग्रेस की कमान संभाले हुए है एंव तहसील अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष पद तक कि सेवाएं यूथ कांग्रेस में दे चुके है।