July 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। जसरासर में हुए विशाल किसान सम्मेलन में आयोजक रामेश्वरलाल डूडी की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जसरासर में कॉलेज खोलने, उपतहसील को पूर्ण तहसील बनाने व गौण मंडी की घोषणाएं की है। डूडी ने अनेक मांगे की जिनमें से तीन बड़ी मांग सीएम ने पूरी कर दी। सम्मेलन में गहलोत का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने मंच से किसान को पेंशन की मांग उठाई और बजट की योजनाएं गिनवाई। वक्ताओं ने कहा कि मोदी के अच्छे दिन कॉपरेट घरानों के लिए आए है जनता के अच्छे दिन कांग्रेस को लाने है और संगठन में एकता से वो दिन आएगा। इस दौरान गहलोत ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। डूडी ने 2023 में कांग्रेस को जितवाने का आह्वान किया तो जनता ने हाथ उठाकर अभिवादन दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा की टांग खिचाईं की और जनता द्वारा भाजपा की टें टें बंद करने का आह्वान भी मंच से किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा देश को विखंडन की ओर ले जाने वाली है। इसलिए जनता जागरूक होकर देशहित, किसान व आमजन के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को वापस लाने में जुट जाओ। अन्यथा सरकार बदलते ही हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं बंद कर दी जाएगी। भारी भीड़ को देखकर नेता भावविभोर हुए व सभी नेताओं ने रामेश्वर डूडी व भामाशाह स्व दानाराम तर्ड परिवार का आभार जताया। सीएम ने महंगाई राहत शिविर का भी अवलोकन किया।
मंच पर ये रहें मौजूद..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस सुखविदंर सिंह रंधावा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, मंत्री लालचंद कटारिया, भजनलाल जाटव, बीडी कल्ला, भंवरसिंह भाअी व अशोक चांदना, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बृजकिशोर शर्मा, लक्ष्मण कड़वासरा, कालू खां बुधवाली, रेहाना रियाज, नसीम अख्तर, महेंद्र गहलोत, कुलदीप इंदौरा, मदन मेघवाल, रामनारायण मीणा, नरेंद्र बुडानिया, जेपी चंदेलिया, कृष्णा पुनिया, विधायक चेतन डूडी, विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, चुरू जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, सहित अनेक नेता उपस्थित है। रामेश्वर डूडी ने पूरे जनसमूह का आभार जताया।
मिशन 2023 का आगाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर में भामाशाह स्व चौधरी दानाराम तर्ड की मूर्ति का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में पहुंचे। भारी भीड़ के बीच कांग्रेसी वक्ताओं ने मंच से स्पष्ट कर दिया कि इस विशाल सभा के आयोजन से कांग्रेस ने चुनाव 2023 का आगाज कर दिया है। अनेक नेताओं ने जनता से वोट मांगे और 2023 में कांग्रेस का जितवाने का आह्वान किया। पूरे आयोजन को लाइव देख सकते है नीचे दी गई लिंक पर जाकर, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें जिससे अपडेट रहें आप हर एक खबर से।

https://fb.watch/k8CeTIi_W3/?mibextid=YCRy0i

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेलिपैड से लेकर सभा स्थल तक रही भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा सहित पूरे जिले से उमड़ा जनसमूह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चारों तरफ नजर आई भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी की मांग पर गहलोत की जसरासर को तहसील बनाने की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहें अनेक दिग्गज कांग्रेसी नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में किसान व युवा, महिलाएं मौजूद रही सम्मेलन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम ने भामाशाह स्व दानाराम तर्ड की मूर्ति का किया अनावरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चाक चौबंद रही व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी भीड़ को देखकर भावविभोर हुए नेता, जताया डूडी व तर्ड परिवार का आभार।