July 22, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को एक ओर पल्सर मोटरसाइकिल चोरों की भेंट चढ़ गई है। गुरूवार शाम अंधेरा गहराने के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक ई मित्र के पास खड़ी 25 वर्षीय आदित्य पुत्र रामकिशन सिद्ध निवासी आदर्श नगर बिग्गाबास की सफेद रंग की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।