July 21, 2026
hgio

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है जिसमे एक युवक ने शराब के नशे में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव इंदपालसर सांखलान में बुधवार रात करीब 11.30 बजे गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में एक घर मे घुस कर सो रही बालिका के साथ छेड़छाड़ की ओर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। घटना के समय बालिका के पिता बाहर गए हुए थे और आज पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है