July 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। रुपयों के लेनदेन के मामले में एक युवक टॉवर पर चढ़ गया है। गांव धर्मास में श्रवण मेघवाल ने रुपयों के लेनदेन में हुई मारपीट के बाद उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में एफआर लगने से युवक नाराज हो गया और टॉवर पर चढ़ गया है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है और युवा नेता राजेन्द्र नोसरिया भी मौके पर पहुंच रहें है। मामले की अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टॉवर पर चढ़ा युवक।