August 21, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत खेत तक आने जाने का रास्ता देना अनिवार्य है। खेतों के रास्ता विवाद भी क्षेत्र में खूब होने लगे है।

गुरूवार को तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक व पुलिस टीम ने गांव भोजास की रोही में एक खेत का रास्ता खुलवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। शर्मा ने बताया कि भोजास की रोही में नेमसिंह पुत्र हरिसिंह पुरोहित का खेत खसरा नबंर 121 में स्थित है। खसरा नबंर 155 में दूसरे खेत मालिक ने खाई खोद कर खेत काश्त कर रास्ता बंद कर दिया। विवाद में राजस्व कोर्ट अजमेर ने रास्ता खुलवाने का आदेश जारी किया। जिसकी पालना में आज भूअभिलेख निरीक्षक ऊपनी गिरधारीलाल, पटवारी हल्का श्रीडूंगरगढ़ सीताराम नाई, ऊपनी पटवारी मनीष सारण, पटवारी पुंदलसर मनीराम सहित सेरूणा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खड़ी फसल पर ट्रेक्टर चलवा कर रास्ता खुलवाया।