June 4, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2023। बीती रात करीब 10 बजे एक एम्बुलेंस और एक ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर रोड पर नोसरिया कैम्प के पास यह हादसा हुआ। ट्रक खंडा पत्थर से भरकर बीदासर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था व एम्बुलेंस श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की ओर जा रही थी। ट्रक चालक ने टक्कर में एम्बुलेंस को बचाने के लिए प्रयास किए जिससे ट्रक पलट गया और ट्रक चालक को हल्की चोटे भी आई है। गनीमत रही कि टक्कर में कोई जान का नुकसान नही हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एम्बुलेंस चालक नशे में था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में एम्बुलेंस भी हुई क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हुए हादसे में ट्रक पलट गया व ट्रक चालक चोटिल भी हुआ।