


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। सावन के बादल प्रदेश भर में रविवार सुबह से बरस रहें है। जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम करीब चार बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर व आस पास के इलाकों में जमकर बरसात शुरू हुई। करीब एक घंटे में शहर के मुख्य बाजार की गलियों में पानी भर गया है। गांव कितासर, रीड़ी, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर में अच्छी बरसात हुई है। कल्याणसर पुराना के आस पास भी तीन चार अंगूल बरसात हुई। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बरसात की संभावना जताई है। वहीं 12 से 14 अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक और रूक रूक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार है।

















