June 4, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। हाइवे पर लखासर टोल के पास एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मोटरसाइकिल के सामने गाय आ जाने से बाइक सवार 50 वर्षीय शीशपाल पुत्र ख्यालीराम निवासी लूणकरणसर गिर गया। श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत शीशपाल को लखासर टोल की पेट्रोलिंग टीम ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। गिरने से घायल के सिर में चोट आई है और एसआई धर्मपाल के साथ पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।