June 4, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। आधी रात बाद करीब डेढ़ बजे हाइवे पर करनी हेरिटेज के पास एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पकट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा और एक साइड का रास्ता बाधित हो गया। एएसआई रविन्द्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के मेडिकल स्टाफ ने चालक को प्राथमिक उपचार दिया और क्रेन से ट्रोले को सड़क से हटवा कर रास्ता साफ किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर देर रात एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया।