June 5, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2022। हेड कांस्टेबल सेवाराम अपने जाप्ते के साथ कस्बे में गश्त पर निकले तो घुमचक्कर के पास एक युवक नशे में झूमते हुए सड़क पर मिला। युवक आम जनता के आवागमन को बाधित कर रहा था। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया की 27 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र मोहनराम जाट निवासी अमृतवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया व मेडिकल मुआयना करवाया। युवक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जमानत पर रिहा करते हुए आइंदा ऐसा कृत्य नहीं करने के लिए पाबंद किया है।