July 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 19.49.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। गांव पूनरासर में अज्ञात कारणों से दो पड़ोसी घरों में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। एक घर की आग गली पार कर दूसरे पड़ौसी के घर की बाड़ तक पहुंच गई। आग की चपेट में एक गरीब का आशियाना गृहस्थी के सामान सहित जल कर खाख हो गया। शुक्रवार शाम 4 बजे गांव में भगवानाराम सुथार और बालुराम लूहार के घर बाड़ में आग लगी। आग में सुथार के घर में एक गाय व एक बछड़े की जिंदा जलने से मौत हो गई। घर के चारों और की बाड़ और पशुओं का चारा भी जलकर खाख हो गया। वहीं बालूराम के घर की बाड़ से प्रारंभ आग ने उसके झोंपड़े को भी चपेट में ले लिया। झोंपड़े में रखा राशन, बिस्तर, कपड़े खाटें जलकर खाख हो गई। गरीब बालूराम के घर गर्मी में अचानक आए इस कहर के बाद परिवार के पास राशन भी नहीं बचा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए व आग बुझाने में मदद की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की अपील भी की है।

युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरीब बालूराम की मदद के लिए गांव के अनेक युवाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है। युवा उत्तम सिद्ध की पहल पर पीड़ित की मदद के लिए युवाओं ने शनिवार से अब तक करीब 20 हजार की राशि एकत्र की है। उत्तम सिद्ध ने बताया कि परिवार की जरूरत का कुछ सामान उपलब्ध करवा सकें ऐसा प्रयास किया जा रहा है। राशि एकत्र करना अभी जारी है और पूरी राशि होने पर बालूराम को सौंप दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालूराम लूहार के घर लगी आग में जला गृहस्थी का सभी सामान।