June 28, 2026
WhatsApp Image 2026-06-28 at 14.46.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। आचार्य तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गंगाशहर स्थित समाधि स्थल (नैतिकता का शक्तिपीठ) में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की सुविधा की गई है। आयोजक टीम गुरू दर्शन यात्रा के सदस्यों ने बताया कि बस 3 जुलाई (शुक्रवार) की शाम 4:30 बजे मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगी। सदस्यों ने यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। पंजीकरण के लिए सभा के पूर्व मंत्री पवन कुमार सेठिया से 9413074724 पर संपर्क करने का आग्रह किया है।
यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग दिवंगत रतनचंद जैन की स्मृति में उनके पुत्र सुरेश जैन एवं रणजीत जैन द्वारा दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिकाधिक श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक यात्रा में भाग लेकर आचार्य श्री तुलसी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करनेअपील की है। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये बुकिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे यात्रा पूर्ण करने पर पूरी तरह वापस कर दिया जाएगा। इससे यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं उठाना पड़ेगा।