June 13, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2026। आडसर बास में स्थित ठाकुरजी मंदिर (मूंधड़ा मन्दिर) आगामी 17 जून से 21 जून तक पांच दिवसीय “सत्संग महोत्सव” का आयोजन होगा। इस सत्संग महोत्सव में भजन कीर्तन के साथ आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। आयोजक मंडल द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं की जा रही है। मंडल सदस्य कमल सोमानी व जगदीश राठी ने बताया कि दण्डीस्वामी श्री रामानन्दतीर्थ जी महाराज के कृपापात्र शिष्य डॉ. वागीश स्वरूप जी महाराज (काशी) के पावन सान्निध्य में दिव्य सत्संग, आध्यात्मिक प्रवचन, हरिनाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गुरु-कृपा, भक्ति और जीवन-दर्शन से जुड़ने का मौका मिलेगा। संत सान्निध्य में प्रेरणादायी जीवन के मंगल संदेश प्राप्त होंगे। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित सत्संग महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।