July 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। गत दो दिनों में श्रीडूंगरगढ़ से तीसरी युवती गायब हुई है एवं इस तीसरे मामले में युवती नाबालिग है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरूवार शाम को मोमासर बास निवासी नवविवाहिता के गायब होने, शुक्रवार सुबह बिग्गाबास निवासी राजकीय सेवारत युवती के गायब होने की गुमशुदगियां दर्ज हुई थी एवं शुक्रवार को ही एक नाबालिग युवती को उसके घर के पास मजदूरी का काम करने वाले फतेहपुर निवासी युवक द्वारा डरा धमकाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती निवासी युवती के पिता ने थाने पहुंच कर फतेहपुर निवासी युवक समीर पुत्र इलियास काजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीया पुत्री गुरूवार दोपहर करीब 11 बजे घर से पडौस में जाने का कह कर निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी तो उसे ढूंढ़ा गया लेकिन नहीं मिली। आरोपी युवती के घर के पास ही मजदुरी का काम करता था एवं कई दिनों से युवती का पिछा कर रहा था। ऐसे में युवती के पिता ने आरोपी युवक पर युवती से जबरन शादी करने के इरादे से डरा धमका कर ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल धर्मेन्द्र करेगें।