July 21, 2026
IMG-20211017-WA0005

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। आज सुबह क्षेत्र के गांव मोमासर से बुरी खबर आई है जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मोमासर में 32 वर्षीय युवक गंगाराम पुत्र मुकनाराम मेघवाल ने देर रात टाली के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के भाई मनसाराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गंगाराम मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिलने पर शव को श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए व शव मोर्चरी में रखवाया गया है।