July 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2022। रेल के डिब्बों पर डिब्बे चढ़ गए व बचाव दल का धुआंधार बचाव कार्य प्रारंभ हुए। ये दृश्य रेल दुर्घटना का नहीं वरन आज रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर किए गए मॉक ड्रिल का है। रेलवे के सभी विभागों ने आपसी सहयोग व तालमेल से मॉक ड्रिल को पूरा किया गया।

हादसा होते ही स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी।
रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई। इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया गया।