July 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में प्रायोगिक परीक्षा हेतु फाइल जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2022 है व अधिकतर विद्यार्थियों ने अभी तक फाइल जमा नहीं करवाई है। महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. आनंद नारायण पुरोहित ने कहा की विद्यार्थी फाइल जमा करवाने को लेकर लापरवाही नहीं बरते और समय पर फाइल जमा नहीं करवाने से प्रायोगिक परीक्षा में व्यवधान हो सकता है अतः सभी विद्यार्थी समय पर फाइल जमा करवा देवें जिससे परीक्षा संबंधी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें।