July 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2022। क्षेत्रवासियों के लिए एक सुखद समाचार है कि अब श्रीडूंगरगढ़ में ही रक्त की जांच के 32 पैरामीटर एक साथ बताने वाली अत्याधुनिक मशीन तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में स्थापित की गई है। सोमवार को मशीन का उद्घाटन कर दिया गया है। डॉ. अंकित स्वामी ने बताया कि यह 5 पार्ट सीबीसी मशीन है जो खून में प्लेटलेट्स , डब्ल्यूबीसी विश्वसनीय जांच कर सकेगी। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि इस वर्ष संस्था में रोगियों के बेहतर इलाज के लिए आधुनिक मशीनों के साथ सेवाओं में विस्तार किया जाएगा। गांधी ने कहा क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए संस्था लगातर प्रयासरत है। इस दौरान संस्थान का मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समचारो के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। पाएं क्षेत्र की सभी राजनीतिक, आपराधिक,  सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक खबरों से अपडेट रहें।