July 21, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडरिकजी में आज संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का वाचन प्रारंभ हुआ। मालाराम, सुगनाराम, रिड़मलराम गोदारा परिवार द्वारा आयोजित कथा में सत्यानंद गिरीजी महाराज मायरा का वाचन कर रहें है। मायरा आज से 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा तथा 9 जनवरी को हवन से पूर्णाहुति की जाएगी। आज प्रथम दिन कथा का परिचय देते हुए सत्यानंद गिरीजी ने कहा कि भगवान परमपिता है और भक्त के बिना मांगे वे भक्त की हर एक जरूरत को जानते है। उन्होंने मायरा की कथा के पात्रों का परिचय दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित रही व गोदारा परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पंडरिकजी में गोदारा परिवार द्वारा संगीतमय ‘नानी बाई का मायरा’ का आयोजन किया जा रहा है।