July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2021। गश्त के दौरान सड़क पर उत्पात मचा रहें एक युवक को हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। भगवानाराम ने बताया कि शनिवार को गश्त के लिए रवाना हुए तो तहसील कार्यालय के सामने शिवलाल जाट आस पास खड़े लोगो से गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। कांस्टेबल राजवीर ने युवक को उत्पात नहीं मचाने के लिए समझाईश की परन्तु वह नही माना और लोगों से झगड़ा करने लगा तो उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।