June 4, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 132 केवी जीएसएस पर गुरूवार को रखरखाव कार्य के लिए जीएसएस बंद रखा जाएगा और इससे बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभाग के एईएन हरिराम सिद्ध बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 जीएसएस पर गुरूवार को मेंटनेंस के लिए सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस 132 से श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर व बाजार के इलाकों में आपूर्ति होती है वहां बिजली बाधित होगी तथा गांव तोलियासर, ठुकरियासर, सातलेरा में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।