July 21, 2026
background

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2019। विधायक गिरधारी महिया ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के  परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। आज विधायक महिया गांव समन्तसर व बिग्गा में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। रविवार 17 नवम्बर को समंतसर निवासी दुदाराम जाट व उनकी पोती रुकमा देवी अपनी पुत्रियां अंजली, हर्षिता के साथ लखासर स्टैंड पर कार से कुचले जाने के कारण मारे गए। तथा शनिवार 16 नवम्बर को बाइक सवार गांव बिग्गा निवासी हीरालाल पुत्र हुलासाराम मेघवाल व देवाराम पुत्र मोटा राम मेघवाल पिकअप से टकरा कर जान गंवा बैठे। विधायक महिया ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी व परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। महिया ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जिला कलेक्टर व मुख्य मंत्री को पत्र लिखा है और इन परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता की जाने की मांग की।