






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 4:00 बजे जारी हो गया है। परिणाम प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया।आपको बता दें 12वीं कक्षा के तीनों संकायों के परिणाम जारी कर दिए गए है। यह इतिहास में पहली बार हो रहा है जब तीनों संकायों के परिणाम बोर्ड ने एक साथ जारी किये है। अभी केवल रेगुलर विद्यार्थियों के परिणाम जारी किये गए है। इस बार कोरोना महामारी के चलते बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया था यानी सभी विद्यार्थी पास होंगे। इस बार 70 हजार से अधिक विद्यार्थी पास होंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर देखें परिणाम …
विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट http://rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।




