July 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। सीकर में दर्दनाक घटना की सूचना मिल रही है। शहर के पुरोहित जी की ढाणी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्म हत्या कर ली है। चार माह पहले ही घर में जवान बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार था परेशान था और मानसिक अवसाद में बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरोहित जी की ढाणी में गोपाल सैनी के पुत्र हनुमान सैनी उसकी पत्नी तारा सैनी और उनकी पुत्रियां पूजा व अन्नू ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। शाम को दूध वाले ने जब आवाज लगाई और गेट नहीं खुला तब पता चला इस घटना का। इलाके में घटना के बाद सन्नाटा छा गया।