July 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों के लिए राजनीतिक ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा और पल पल नए घटनाक्रम सामने आ रहें है। भाजपा के अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओंकार सिह लखावत ने वार्ड 6 की प्रीति शर्मा को समर्थन देने के लिए भाजपा नेता जुगलकिशोर तावणियां को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लखावत ने जारी पत्र में कहा कि नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध चुनाव लड़ने के प्रीति शर्मा को समर्थन देने पर ये निर्णय लिया गया है।