Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुका “द ग्रेट डांडिया महोत्सव” के सीजन 2026 को भव्यतम रूप देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ तैयार हो चुका है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा कल गुरूवार एवं परसों शुक्रवार को सेसोमूं स्कूल के सुरक्षित प्रांगण में आयोजित होने वाले इस उत्सव में क्षेत्रवासी अपने परिवार के साथ मां दुर्गा की भक्ति में नाचेगें एवं जम कर डांडिया खनकाएंगें। आयोजन के लिए बड़े प्रांगण में टेंट लगाया गया है एवं शानदार डेकोरेशन, भव्य सजावट, गुजराती पेर्टन का गरबा पांडाल आदि की तैयारियां पूर्ण की जा रही है।
पास सुरक्षित करने का आज अंतिम मौका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन डांडिया महोत्सव में शामिल होने के लिए क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजन में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा एवं एक पास पर केवल महिलाएं भी प्रवेश ले सकती है। लेकिन पुरूषों को प्रवेश के लिए पेयर एंट्री ही रखी गई है, याने के प्रत्येक पुरूष के प्रवेश के लिए उसके साथ एक महिला संभागी का होना अनिवार्य है। पास की भारी मांग है एवं पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय (टीएम प्लाजा घास मंडी), संस्कार इनोवेटिव स्कूल आडसर बास, मुख्य बाजार में रूपेश गारंमेट के सामने स्थित केआरडी पॉंइट में लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी व जय अम्बे ड्रेसेज, सिंधी कटला भगवानदास नोतनदास दुकान पर रवि रिझवानी, गौरवपथ रोड पर जिओ मार्ट व अनु बेग हाऊस, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गायत्री एल्युमिनियम, बिग्गाबास गणेश मंदिर के पास सृजन क्लासेज, रानी बाजार में तन्नू श्री मार्ट (चंदा पीसीओ) सहित करुणा व शीतल स्वामी, सिंधी कॉलोनी में मेनका गुरनाणी के यहां पर डांडिया आयोजन के पास उपलब्ध है।
एक पास पर ऐसे रहेगा प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 में प्रवेश केवल पास से ही होगा। आयोजन मंडल के विशाल स्वामी ने बताया कि एक पास पर केवल महिलाएं आएं तो अधिकतम तीन महिलाएं हो सकती है। इसके अलाव कपल हों तो दो जनों का, कपल के साथ 12 साल तक के बच्चे हो तो दो बच्चे भी मान्य हो सकेगें या बच्चे नहीं हो तो कपल के साथ घर की एक अतिरिक्त महिला हो तो भी प्रवेश ले सकेगी। पुरूषों के प्रवेश के लिए महिला सदस्य का अनिवार्य रूप से साथ होना आवश्यक रहेगा।
ये है आयोजन में सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स प्रबंधक व आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी बने है।।
ड्रेसेज के लिए भारी मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डांडिया महोत्सव में भाग लेने के लिए मुख्य बाजार में केआरडी पॉंईट स्थित जय अंबे ड्रेसेज में बड़ी संख्या में गुजराती पहनाया उपलब्ध करवाया गया है। जय अंबे ड्रेसेज के रवि सिंधी ने बताया कि ये ड्रेसेज क्षेत्रवासी किराए पर ले सकते है एवं डांडिया महोत्सव में हिस्सेदारी निभा कर पुन: जमा करवा सकते है।