




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। लगातार तीसरे दिन चोरी की एक और वारदात सामने आई है। क्षेत्र में चोरों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है और पीड़ित थाने पहुंच कर पुलिस से अपने सामान बरामद करवाने की मांग करते है।
गांव मोमासर निवासी दीपसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह आड़सर रोड पर स्थित एक खेत में काश्तकार के रूप में रहता है। इसी माह की 1 अक्टूबर को आधी रात बाद करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उसकी ढाणी के पास बंधी भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।





