






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। सेरूणा थाना पुलिस ने रविवार को एक स्थाई वारंटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया।
सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत कई स्थानों पर दबीश देते हुए 2 साल से फरार स्थाई वारंटी 45 वर्षीय सुखराम पुत्र फूसाराम जाट निवासी बरसिंहसर को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस दल में थानाधिकारी के साथ एएसआई भाम्भुसिंह, कांस्टेबल भयामलाल, सुरेंद्र, राकेश कुमार सक्रिय रहें।





