






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। शनिवार दिन ढलने के साथ ही ओवरटेक के चक्कर मे एक सामान भरे कंटेनर ट्रक के पलट जाने की घटना सामने आई है।
हाइवे पर बेनीसर स्टैंड के पास बीकानेर की ओर जा रहा परचून के सामान से भरा एक कटेंनर ट्रक ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही ट्रक सड़क से नीचे पलटा और कोई चोटिल नहीं हुआ। मौके पर राहगीर एकत्र हो गए और सूचना मिलने पर लखासर टोल प्लाजा की हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी।




