September 25, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। बस में किराए की बात को लेकर भड़के एक युवक ने कंडक्टर को पीटा और कंडक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
रतनगढ़ के ठठावता निवासी राजेश कुमार नाई ने लखासर निवासी प्रवीण कुमार के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुरूवार को बीकानेर से लखासर के लिए उसकी बस में बैठा था। वह बस में कंडेक्टर के साथ कम किराया लेने की बात पर बहस करने लगा। उसने लखासर में देख लेने की धमकी दी। लखासर आने पर आरोपी ने परिवादी के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट के दौरान आरोपी ने परिवादी की जेब से बुकिंग के रूपए छीन कर भाग गया व देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।