September 25, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। क्षेत्र में एक महिला की खेत में काम करते हुए तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है।

गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 33 वर्षीय गणेशाराम पुत्र भागीरथ मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी माता पेमादेवी की गुरूवार को खेत में काम करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच एसआई मोहनलाल को दी गई है।