September 20, 2026
WhatsApp Image 2026-09-18 at 18.31.59

कोटासर से हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ पूनरासर पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर से हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार शाम को पूनरासर के लिए श्रीराम पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ की ये 13वीं फेरी है। हनुमानजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जयकारों के साथ ध्वजा उठाकर संघ रवाना हुआ तो ग्रामीणों ने पदयात्रियों को शुभकामनाएं दी। संघ में अनेक युवा, महिलाएं, युवतियां व बच्चे शामिल हुए। गांव भर में बाबा की भक्ति का उल्लास नजर आया।

श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए आधा दर्जन से अधिक संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास से अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ में अनेक श्रद्धालु संघ की छठीं फेरी के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुए। वार्ड 23 में स्थित हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संघ सदस्यों ने जयकारों के साथ लाल ध्वजा उठाई और पूनरासर धाम के लिए रवाना हुआ। संघ में बड़ी संख्या में पदयात्री शामिल हुए। इस दौरान भव्य झांकियां सजाई गई और मुख्य मार्गों से संघ का भव्य जुलूस गुजरा तो लोगों ने जयकारों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। हनुमान धोरा मंदिर से बाबा की विशेष पूजा अर्चना के बाद ध्वजा लेकर पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। सिंधी कॉलोनी से रामभरोसे पैदल यात्री संघ, मोमासर बास के वार्ड 8 से पूनरासर पैदल यात्री संघ, मोमासर बास से नवयुवक पूनरासर पैदल यात्री संघ भी धूमधाम से रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर से पैदल यात्री संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामभरोसे पैदल यात्री संघ का मुख्य बाजार में पटाखे फोड़ कर स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के वार्ड 8 से पूनरासर पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ के हनुमान स्वामी, बाबूलाल स्वामी, हेतराम स्वामी, मुन्नीराम स्वामी, ललित स्वामी, बनवारी स्वामी, कालूराम स्वामी, दिनेश सिद्ध व भैंरूसिंह सहित अनेक सदस्य संघ के साथ रवाना हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर से जयकारों के साथ राम भरोसे संघ रवाना हुआ, कॉलोनी वासियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास से नवयुवक पूनरासर पैदल यात्री संघ जयकारों के साथ ध्वजा उठाकर रवाना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य झांकियों व जुलूस के साथ रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के उत्साही भक्त ध्वजा लेकर जयकारों के साथ रवाना हुए पूनरासर की पैदल यात्रा पर।