September 14, 2026
WhatsApp Image 2026-09-13 at 10.09.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2026। पत्नी की बहन को बरगला कर भगा ले जाने के आरोप में एक जीजा ने थाने पहुंच कर एक नामजद युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव समंदसर के निवासी मुन्नीराम ने अपनी पत्नी की हरियाणा निवासी बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए खेत से दस हजार नगदी ले जाने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के नचार, फतेहाबाद निवासी सोनू पंवार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिवादी की साली को बहला फुसलाकर भगा ले गया और जाते हुए 10 हजार नगदी भी ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई शम्भुसिंह को दी है।