


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। सोमवार सुबह 8बजे बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टोर रूम के ताले खोले जाएंगे और इसी के साथ मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रत्याशियों की हार जीत के परिणामों के ताले भी 8.30 बजे खुलने शुरू हो जाएंगे। दो राउंड में मतगणना होगी। एक टेबल पर वार्ड 1 से मतगना शुरू होगी व दूसरी टेबल पर वार्ड 21 से मतगणना शुरू होगी। पांच पांच वार्डों के परिणामों का एनाउंस होगा। एक से पांच व 21 से 25 तक के वार्डों के परिणाम करीब 8.30 बजे तक आने की उम्मीद है। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है और बड़ी संख्या में बड़े दलों सहित विभिन्न प्रत्याशी, उनके एजेंट व समर्थक पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे गए है। विदित रहें आज मतगणना स्थल पर बीकानेर नगर निगम, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, लूणकरणसर, खाजूवाला व नापासर नगरपालिका चुनावों के परिणाम आने है। ऐसे में जिले भर से नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए है। कॉलेज के बाहर लोगों का जमावड़ा है और परिणामों को लेकर उत्साह का माहौल है। आप सभी सबसे तेज और पहले परिणाम जानने के लिए लगातार जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज से। https://www.facebook.com/share/v/1911DkMAwP/









