September 14, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव की हॉट सीट वार्ड 6, 7, 14, 15, 17, 29, 19, 40 पर किसे कितने वोट मिले है, जाने विस्तार से-
ये सीटें क्षेत्र में खासी चर्चित रही और लोगों की इन पर खासी नजर रही। वार्ड 6 कांग्रेस की अंजू पारख को 340 वोट मिले। पारख ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय रूपा को 106 मतों से हराया है। रूपा को 234 वोट मिले है। वार्ड 7 में कांग्रेस के अकबर अली तेली ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय तौफिक अली को 166 वोटों से हराया है। तौफिक को 409 वोट मिले। वहीं इस सीट पर विकास मंच के संयोजक शूरवीर मोदी को 168 वोट ही मिले है। वार्ड 14 में कांग्रेस की चंपा देवी राधेश्याम सारस्वत ने 732 वोट लिए है और अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय भावना देवी को 301 मतो से हराया है। भावना को 431 वोट मिले वहीं यहां भाजपा को 166 वोट मिले है। वार्ड 15 में भाजपा के विनोदगिरी गुसाईं ने 181 वोट मिले। गुसाई ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत को 34 वोटों से हराया है। राधेश्याम को यहां 147 वोट मिले है। वार्ड 17 में कांग्रेस के श्रीकिशन को 394 वोट लिए है।, श्रीकिशन ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भरत को 34 वोटों से हराया है। भरत को यहां 360 वोट मिले है वहीं विकास मंच के जतनसिंह राजपुरोहित को 186 वोट मिले है। वार्ड 29 में निर्दलीय बबिता स्वामी ने 202 वोट लिए है और अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा की अंजू रामकिशन दर्जी को 9 वोटों से हराया है। अंजू को 193 वोट मिले है, यहां कांग्रेस को 1 वोट मिला है। वार्ड 40 में विकास मंच के जितेंद्र स्वामी 548 वोट मिले है। जितेंद्र ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लालचंद पुरोहित को 384 मतों से हराया है। लालचंद को यहां 164 वोट मिले है।